होली के दिन क्या करें और क्या न करें

होली के दिन क्या करें और क्या न करें :- 

(1) सबसे पहली बात यह है कि रंग जरुर खेले इस दिन रंग खेलने से जीवन में खुशियों के रंग आते है और मनहूसियत दूर भाग जाती है | अगर आप घर से बाहर  जा कर होली नहीं खेलना  चाहते हैं तो घर पर ही  होली खेलिये लेकिन खेलिये जरुर | 
(2) सुबह सुबह पहले भगवान को रंग चढ़ा कर ही होली खेलना शुरू कीजिये |

(3) एक दिन पहले जब होली जलाई जाये तो उसमे जरुर भाग लें | अगर किसी वजह से आप रात में होलीं जलाने के वक्त शामिल न हो पायें तो अगले दिन सुबह सूरज निकलने से पहले जलती हुई होली के निकट जाकर तीन परिक्रमा करें | होली में अलसी , मटर ,चना गेंहू कि बालियाँ और गन्ना इनमे से जो कुछ भी मिल जाये उसे होली की आग में जरुर   डालें |

(4) परिवार के सभी सदस्यों के पैर के अंगूठे से लेकर हाथ को सिर से ऊपर पूरा ऊँचा करके कच्चा सूत नाप कर होली में डालें |
(5) होली की विभूति यानि भस्म (राख) घर जरुर लायें पुरुष इस भस्म को मस्तक पर और महिला अपने गले में , इससे एश्वर्य बढ़ता है |

(6) घर के बीच में एक चौकोर टुकड़ा साफ कर के उसमे कामदेव का पूजन करें |

(7) होली के दिन दाम्पत्य भाव से अवश्य रहें |

(8) होली के दिन मन में किसी के प्रति शत्रुता का भाव न रखें, इससे साल भर आप शत्रुओं पर विजयी होते रहेंगे |
(9) घर आने वाले मेहमानों को सौंफ और मिश्री जरुर खिलायें, इससे प्रेम भाव बढ़ता है |

होली के मौके पर क्या कर के आप फायदा उठा सकते है :-

(1) व्यापार में फायदा उठाने के लिये :-  छ: बाली अलसी और तीन बाली गेंहू को होली की आग में जला लें  - आधी जली हुई बालियों को लाल कपड़े में लपेट कर अपनी शॉप या शो रूम में ले जाकर रखने से business बढ़ता है |

(2) अचानक धन लाभ के लिये :- त्तियों सहित गन्ना ले जा कर होली की आग में इस  तरह डाल  दें  कि गन्ने कि पत्तियां आग में जल जायें | बचे हुये गन्ने को लाकर घर के साउथ वेस्ट कार्नर में खड़ा कर दीजिये | जल्दी ही आपको धन लाभ होगा |

होली के दिन क्या करें :-
 
होली के जलने के बाद वहां से आग अपने घर लानी चाहिये | घर में गोबर के उपले से आग जला कर उसमे नारियल की गरी और गेहूं की बाली भून कर खानी चाहिये | होली के दिन ऐसा करने से दीर्घायु और समाज में सम्मान प्राप्त होता है | यह क्रिया रात में होली जलने के बाद और सूर्योदय के पहले करनी चाहिये |
रात में होली जलाने के बाद भोर के समय घर के बीच एक चौकोर टुकड़ा साफ़ करके उसमे ‘ क्लीं ’ लिख कर उसमे कामदेव का पूजन करना चाहिये | कामदेव को पांच अलग - अलग रंग के फूल अबीर, गुलाल, सुगंध और पक्वान अर्पित करने चाहिये | पूजा के उपरान्त पति देह में रति का वास हो जाता है | ये होली का परम आवश्यक कृत्य है |
 
होली क्यों खेलें :- 
 
(1) - जाड़े के बाद शरीर की सफाई
(2) - तन के साथ मन की भी सफाई
(3) - Catharsis 
(4) - शत्रुता के भाव और शत्रु का अन्त
(5) - मैत्री और मुदिता का उदय

(1)  बॉस वशीकरण - बॉस की फोटो लेकर उसपर घी और शहद लगाकर मिट्टी के कुल्हड़ में रखें इसके ऊपर दही भर दें और उस पर थोड़ी सी होली की भस्म दाल दें | उस कुल्हड़ का मुंह लाल कपड़े से बांध कर किसी ऊँची जगह पर रख दें | ऐसा करने से बॉस आपके वश में हो जायेंगे | लेकिन खबरदार ; बॉस को अपने वश में करना तो ठीक है लेकिन अगर आपने अपनी स्थिति का दुरूपयोग किया तो इसके भयंकर परिणाम हो सकतें हैं |
 
(2)  मुकदमा जीतने के लिये - होली की आग लाकर उसके कोयले से स्याही बनाकर लोहे की सलाई से मुकदमा नम्बर और शत्रु  पक्ष का नाम सात कागजों पर लिख कर पुन: होली की अग्नि के पास  जायें और सात परिक्रमा करें, हर परिक्रमा पर एक कागज़ होली की आग में डाल दें तो शत्रु स्वयं समझौता कर लेता है और मुक़दमे में सफलता मिलती है |
 
(3) दूसरे के तंत्र  मंत्र से बचने के लिये - काली नजर से बचाव :- होली की आग से अंगारे लाकर उसे पीस कर उससे स्याही बनावें एक सफ़ेद कपड़े पर एक मनुष्य की आकृति बना कर उसमे काले तिल भर कर पुन: होली में डाल दें तो दूसरे का किया धरा नष्ट हो जाता है | 

(4) बुरी नजर से बचाव :- एक मुट्ठी काले तिल, छः काली मिर्च, छः लौंग, एक टुकड़ा कपूर बच्चे या बड़े के ऊपर से उतार कर होली में डाल दें,  पुरानी बुरी नजर उतर जायेगी और आगे भी बचाव होगा |

(5) अपने बिजनेस को बुरी नज़र से बचाने के लिये :- एक दिन पहले फिटकरी के छ:टुकड़े अपनी दुकान , शोरुम या office में रात में छोड़ दे | होली की शाम उन्हें ले जाकर कपूर , अलसी , गन्ने के टुकड़े और गेहूं के साथ मिला कर होली में डाल दें तो आपके बिजनेस को दूसरों की नज़र नहीं लगेगी |
 
(6) बच्चे का मन पढाई में मन लगाने के लिये :- एक 4  मुखी और एक ६ मुखी रुद्राक्ष के बीच में गणेश रुद्राक्ष लगवा कर बच्चे को पहनायें फिर उसे होली की अग्नि के करीब ले जाकर सात चक्कर लगवायें |हर बार बच्चा एक मुट्ठी गुलाल होली की ओर उछालता जाये इससे विद्या प्राप्ति की बाधा दूर होगी और पढ़ाई में ध्यान लगेगा |

(7 ) जीवन में कामयाबी हासिल करने के लिये :- होली की आग से कोयला लाकर चूर्ण करके उसके आगे नृसिंह के तीन नामों का जप करे - ये हैं , उग्रं ,वीरं,महाविष्णुं | जप की संख्या 10 ,000 है | फिर जब जरुरत हो इस चूर्ण को गाय के घी के साथ तिलक लगाकर काम पर जायें तो हर काम में कामयाबी मिलती है |


होली खेलने के बाद :- नहा धो कर आप साफ सुथरे अच्छे से कपड़े पहनेगें लेकिन वो कौन सी चीज है जो अपनी ड्रेस में लगाने या रखने से होली के दिन साल भर के लिये आपकी किस्मत संवार दे :-
मेष :- नये कपड़े पहन कर सीधे घर के मन्दिर में जायें और भगवान का आशीर्वाद लें |
वृष :- नये कपड़े पहनने के तुरन्त बाद सीढ़ियां चढ़ें या गणेश जी के दर्शन करें |
मिथुन :- खजूर खायें या मोज़े जरुर पहनें |
कर्क  :-   केसर की पत्ती मुंह में डालें |
सिंह :- लाल सिन्दूर का टीका मस्तक पर लगायें |
कन्या :- कपूर को हाथ में मसल कर सूंघना चाहिये |
तुला :- शहतूत खाना चाहिये |
वृश्चिक :- सर पर टोपी लगाना या पगड़ी बांधना विशेष शुभ होता है |
धनु :-  नये कपड़े पहनने के बाद बांई आंख से चांदी को स्पर्श करना शुभ होगा |
मकर :- नये कपड़े में एक पेन लगाकर घर से निकले |
कुम्भ :- नये कपड़े पहनने से पहले चेहरे को दही से धोना चाहिये और कपड़ो पर सुगन्ध जरुर लगानी चाहिये |
मीन :- नये कपड़े पहनने के बाद थोड़ा गुड़ खाना शुभ रहेगा |


आप सभी को होली की हार्दिक शुभ कामनाएं....

होली के दिन क्या करें और क्या न करें होली के दिन क्या करें और क्या न करें Reviewed by Upendra Agarwal on मार्च 11, 2011 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

loading...
Blogger द्वारा संचालित.